सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने ममता बनर्जी के दावों की पोल खोल दी है. उन्होंने साफ कहा कि वह यहां बीजेपी के लिए काम करने नहीं आए हैं. मनोज अग्रवाल ने कहा, ‘चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने पब्लिक के लिए काम किया है’. उन्होंने कहा कि वह एक लोक सेवक हैं और किसी पॉलिटिकल व्यक्ति के नौकर नहीं. अपनी मेहनत से यूपीएससी एग्जाम पास करके वह इस पद पर पहुंचे हैं.
