अजमेर में वर्ल्ड कप की जीत का जश्न पड़ा भारी, आतिशबाजी से दुकान में लगी आग

अजमेर में वर्ल्ड कप की जीत का जश्न पड़ा भारी, आतिशबाजी से दुकान में लगी आग

भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार दूसरी टी20 विश्व कप जीत पर रविवार रात देश भर के विभिन्न शहरों में उत्साहित खेल प्रेमियों ने सड़कों पर तिरंगा लहराते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया. ऐसा ही जश्न अजमेर में मनाया जा रहा था. इस दौरान आतिशबाजी से एक दुकान में आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है.

दरअसल भारतीय टीम के वर्ल्ड कप की जीत की खुशी में की गई आतिशबाजी के दौरान अजमेर के केसरगंज स्थित गणपति मोबाइल एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान के नीचे ही एलईडी लगाकर मैच का प्रसारण किया जा रहा था. इस दौरान यहां काफी भीड़ इकट्ठा थी. वहीं मैच की जीत पर आतिशबाजी के दौरान दुकान के थर्ड फ्लोर पर आग लग गई.

Fire In Ajmer (1)

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता

सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया, जिसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जायेगा.भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरूष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी.

इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लग गया होगा.संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को पावरप्ले में ही 98 रन तक पहुंचाते हुए जीत की नींव रख दी थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 255 रन बनाए.

प्लास्टिक वेस्टेज के एक गोदाम में लगी भीषण आग

इससे पहले अजमेर के किशनगढ़ में 20 फरवरी को सिलोरा रीको इंडस्ट्रीज एरिया स्थित प्लास्टिक वेस्टेज के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया. अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाया.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit