अनुचित और बेहद भद्दा… ट्रंप के ‘नरक’ वाले बयान पर भारत का तीखी टिप्पणी

अनुचित और बेहद भद्दा… ट्रंप के ‘नरक’ वाले बयान पर भारत का तीखी टिप्पणी

भारत ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए उस पोस्ट को अज्ञानतापूर्ण और अनुचित बताया, जिसमें उन्होंने इमिग्रेशन के सिलसिले में भारत और कुछ अन्य देशों को नरक कहा था. भारत की प्रतिक्रिया ट्रंप के अमेरिकी रेडियो शो के मेजबान माइकल सैवेज की उन टिप्पणियों को दोबारा पोस्ट किए जाने के बाद आई, जिनमें भारत के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया.

सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं. अमेरिकी दूतावास ने इन टिप्पणियों से हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करते हुए एक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके एक अच्छे मित्र कर रहे हैं.

अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने टिप्पणियां देखी हैं, साथ ही इसके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया बयान भी देखा है. उन्होंने कहा कि ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र हैं. ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं.

भारत एक महान देश

इससे पहले, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा था, राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है और इसके शीर्ष पर उनका एक बहुत अच्छा मित्र है. हालांकि, दूतावास के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कहां और कब की थी कि भारत एक महान देश है.

अमेरिका ने दी सफाई

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की, अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके अच्छे मित्र कर रहे हैं.अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं.

भारत और चीन को बताया नरक

प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था. उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को नरक कहा गया था,

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit