अमेरिकी चुनाव में धांधली…ट्रंप का आरोप- दुनियाभर में मजाक बना अमेरिका, सख्त पाबंदियों की मांग

अमेरिकी चुनाव में धांधली…ट्रंप का आरोप- दुनियाभर में मजाक बना अमेरिका, सख्त पाबंदियों की मांग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिका में चुनाव सुधारों की मांग करते हुए कहा कि अमेरिकी चुनाव में धांधली हुई, चुनाव चोरी हुए और ये पूरी दुनिया में हंसी का पात्र हैं. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए पंजीकरण कराने के लिए अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण दिखाना होगा और कुछ विशेष मामलों को छोड़कर डाक द्वारा मतदान की व्यवस्था समाप्त की जानी चाहिए.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका के चुनाव में धांधली हुई, चुनाव चोरी हुए और ये पूरी दुनिया में हंसी का पात्र हैं. या तो हम इन्हें ठीक करेंगे, या फिर हमारा देश ही नहीं रहेगा. मैं सभी रिपब्लिकन से ‘सेव अमेरिका एक्ट’ के लिए लड़ने का आह्वान करता हूं.

रिपब्लिकन से इन मुद्दों पर मांगा समर्थन

‘सेव अमेरिका एक्ट’ रिपब्लिकन पार्टी का एक नया विधेयक है, जिस पर कांग्रेस में काम चल रहा है. इसके तहत अमेरिकी नागरिकों को संघीय चुनावों में मतदान के लिए पंजीकरण कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि मतदाताओं को अपनी पहचान और अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण दिखाना होगा. उन्होंने आपातकालीन स्थिति को छोड़कर डाक द्वारा मतदान के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी भी दी.

पहले भी कर चुके हैं चुनाव में धांधली का दावा

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार अमेरिकी चुनाव में धांधली का दावा कर चुके हैं. उन्होंने इस साल जनवरी की शुरुआत में द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने पुराने दावे दोहराए थे कि अमेरिकी चुनावों में धांधली होती है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा चुनावी नतीजों का सम्मान करते हैं, जिनमें वे नतीजे भी शामिल हैं, जिनके जरिए वह दो बार व्हाइट हाउस पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने व्यवस्था में व्यापक धांधली का आरोप लगाना जारी रखा.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit