अरे दूल्हे राजा… नई नवेली दुल्हन से बोला- मेरे पैर छुओ, जड़ दिया थप्पड़, बेरहमी से पीटे भी गए

अरे दूल्हे राजा… नई नवेली दुल्हन से बोला- मेरे पैर छुओ, जड़ दिया थप्पड़, बेरहमी से पीटे भी गए

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सामाजिक ताने-बाने और शादी जैसे पवित्र बंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मोहल्ला लक्ष्मीनगर में एक नवविवाहित जोड़े के बीच शादी की पहली रात को शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि पंचायत के दौरान मारपीट हुई और अंततः शादी टूटने के साथ ही मामला शांत हुआ.

​​घटनाक्रम की शुरुआत बीते रविवार, जब मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी 22 वर्षीय कन्हैया, जो पेशे से बेकरी संचालक है, की शादी उत्तराखंड के किच्छा में हुई. सोमवार दोपहर को कन्हैया अपनी दुल्हन को विदा कराकर धूमधाम से घर लाया. घर में खुशी का माहौल था, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए प्रीतिभोज (दावत) का आयोजन किया गया था. शाम तक सब कुछ सामान्य था और परिवार नई बहू के आगमन का जश्न मना रहा था.

दुल्हे को दुल्हन ने जड़ा थप्पड़

असली विवाद सोमवार रात को तब शुरू हुआ जब रस्मों के बाद नवदंपति को कमरे में भेजा गया. परिजनों के अनुसार, देर रात अचानक कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. जब घरवालों ने दरवाजा खुलवाया, तो कन्हैया बदहवास हालत में था. दूल्हे का आरोप है कि जब उसने दुल्हन के करीब जाने की कोशिश की, तो उसने उसे छूने से मना कर दिया और विरोध करने पर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

​हंगामा बढ़ते देख रात में ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दूल्हे के भाई शंकर कश्यप और बहन पूनम ने खुलासा किया कि दुल्हन ने स्वीकार किया है कि उसका किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग है और वह यह शादी अपनी मर्जी से नहीं कर रही थी.

दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को पीटा

​​विवाद सुलझाने के लिए मंगलवार को दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई. समझौते की कानूनी प्रक्रिया के लिए दोनों पक्ष तहसील परिसर पहुंचे. वहां बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने आव देखा न ताव और कन्हैया पर हमला कर दिया. इस दौरान ईंट मारकर दूल्हे का सिर फोड़ दिया गया. लहूलुहान हालत में कन्हैया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया.

​मंगलवार देर शाम एक बार फिर दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों की बैठक हुई. पंचायत में दुल्हन ने कन्हैया के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के प्रति वफादारी की बात दोहराई. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया.

मायके जाने की जिद पर अड़ी दल्हन

​इस घटना ने पूरे बिलासपुर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. एक ओर लोग इसे जबरन शादी का परिणाम मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दूल्हे पक्ष के साथ हुई मारपीट की निंदा की जा रही है. फिलहाल, दुल्हन अपने मायके वापस लौट गई है और एक नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही यह रिश्ता कागजों पर ही सिमट कर रह गया.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit