आज की ताजा खबर LIVE:दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दायर पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है. राम मंदिर दान मामले में एसआईटी आज मुख्यमंत्री को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है. विराट कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए आज बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता अजीत डोभाल करेंगे. बैठक के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां विषय पर अपने विचार साझा करेंगे. पश्चिम बंगाल शुभेंदु सरकार द्वारा आज दोपहर 12 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया जाएगा. दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट. आज की ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version