आज की ताजा खबर LIVE: अमित शाह आज नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का करेंगे शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून 2026 (आज) को लगातार 4399 दिन पूरे करके पंडित नेहरू के 4398 दिनों के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के 64 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) का शुभारंभ करेंगे. एनसीईआरटी की पुस्तकों से मराठा साम्राज्य का नक्शा हटाने के विरोध में मुंबई में आज प्रदर्शन होगा. यह आंदोलन सुबह 10 बजे शुरू होगा. बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी में तकरार जारी है. बागी सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखाकर कई मांग की है. कांग्रेस और उसकी छात्र इकाई नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में 10 जून को विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version