आज की ताजा खबर LIVE: असम में आज हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

असम के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में सुबह 11:40 बजे शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज असम में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. पूरे देश में आज ट्रेड यूनियनों द्वारा “राष्ट्रीय मांग दिवस” मनाया जाएगा. तमिलनाडु में आज नई विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए आज मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा. इन सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सुरक्षा परिषद में बोस्निया और हर्जेगोविना पर बहस सुबह 10:00 बजे (स्थानीय समय) न्यूयॉर्क स्थित परिषद कक्ष में होगी. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version