आज की ताजा खबर LIVE: आज भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में होगी

आज की ताजा खबर LIVE: आज भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में होगी

प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है. आज भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. आज वो रायपुर में नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. बैठक सुबह करीब 11 बजे से होगी. शाह राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे. शाम 4 बजे राष्ट्रीय कॉनक्लेव छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. दिल्ली सरकार आज रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम करेगी. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे. सरकार आज से लेकर 20 फरवरी तक रोजाना अलग-अलग विभागों के कार्यक्रम आयोजित कराएगी. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit