आज की ताजा खबर LIVE: आज सुबह 10 बजे जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे

आज की ताजा खबर LIVE: आज सुबह 10 बजे जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. इस साल 2.16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं. आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राघव समेत 3 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद आज आम आदमी पार्टी सभापति से इन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी. AAP के बागी सांसदों के खिलाफ एंटी डिफेक्शन लॉ कैसे बनता है, इसको लेकर कपिल सिब्बल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली दोपहर 2 बजे जमालपुर सेलिमाबाद में होगी. आज विश्व मलेरिया दिवस है. उधर, दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में हलचल तेज है. आज रात अब्बास अरागची इस्लामाबाद पहुंचेंगे. अमेरिकी डेलिगेशन कुशनर और विटकॉफ के साथ पहुंचेगा. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लेविट का दावा है कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत होगी. वार्ता के लिए ईरान ने US से संपर्क किया है. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit