आज की ताजा खबर LIVE: ईरान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करना बुद्धिमानी: कैरोलिन लीविट

आज की ताजा खबर LIVE: ईरान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करना बुद्धिमानी: कैरोलिन लीविट

दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. सुबह करीब 9:40 बजे उद्घाटन समारोह होगा. इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद होंगे और अपने विचार रखेंगे. कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी. वो गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी. इसके बाद असम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनका यह पहला दौरा काफी अहम माना जा रहा है.देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit