आज की ताजा खबर LIVE: कतर में फ़्लाइट ऑपरेशन रुका, भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

आज की ताजा खबर LIVE: कतर में फ़्लाइट ऑपरेशन रुका, भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत दौरे पर हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच
द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे. शाह रात करीब आठ बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और रात में वहीं रुकेंगे. शुक्रवार को वो खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और भुवनेश्वर केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला रखेंगे।
शनिवार को वनेश्वर स्थित एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे और राजधानी में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है. सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही नीतीश के बेटे निशांत आज जेडीयू का दामन थामेंगे… देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit