आज की ताजा खबर LIVE: खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का आज दिल्ली में ‘MY भारत युवा सम्मेलन’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य सचिवालय नबान्न में होनी है. दिल्ली में आज खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का ‘MY भारत युवा सम्मेलन’ होगा. इसमें 6 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे. इसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह जैसे खेल सितारे भी शामिल होंगे. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 3 दिन की भारत यात्रा पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. खनाल आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. – CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून आधी रात तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून आधी रात तक कर दिया गया है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version