
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे. वह बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सिलीगुड़ी में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला. कोर्ट ने 12 जनवरी को इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. सितंबर 2025 में इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर मामले में जमानत मिल चुकी है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 30-31 जनवरी को गोवा दौरे पर रहेंगे. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा आज सुबह पानी के बकाया बिलों पर जुर्माने और सरचार्ज की माफी योजना को आगे बढ़ाने की घोषणा करेंगे. पहले इस योजना के मुताबिक 31 जनवरी 2026 तक एक मुश्त बकाया बिलों के भुक्तान और राशि जमा कराने वालों को लेट चार्जेज पर 100% तक छूट दिए जाने का विकल्प था लेकिन अब दिल्ली सरकार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना को और आगे बढ़ा रही है. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…