आज की ताजा खबर LIVE: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

भारत आज अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा. ISRO अन्वेषा सैटेलाइट को लॉन्च करेगा. सुबह 10.17 बजे श्रीहरिकोटा से इसकी लॉन्चिंग होगी. अन्वेषा को सुपर विजन वाली आंख कहा जा रहा है. अन्वेषा सैटेलाइट 600 किमी ऊपर से बारीक तस्वीर खींच सकता है. मिशन के साथ 8 विदेशी उपग्रह भी लॉन्च होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम जाएंगे. इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. मोदी और मर्ज के बीच व्यापार, निवेश, अहम तकनीक और रक्षा सहयोग को लेकर विस्तृत बातचीत होगी. इसके अलावा पीएम मोदी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से आए तीन हजार से ज्यादा युवा प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगे. जस्टिस यशवंत वर्मा लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित कमेटी के समक्ष पेश होना है. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version