आज की ताजा खबर LIVE: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी दिल्ली

आज की ताजा खबर LIVE: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी आज से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ जनसंपर्क अभियान चलाएगी. इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर और राज्यों में भी पार्टी के कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज झारखंड दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. 8 जून को होने वाली बैठक को लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगी. मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने आज आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (CGWA) के कड़े नियमों के विरोध में टैंकर चालकों ने यह कदम उठाया है. लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना रविवार को मंगोलिया के लिए रवाना होंगे. वे भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों के पवित्र अवशेषों को उलानबटार से नई दिल्ली लाने के लिए वहां जाएंगे. दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit