पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इसमें चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे. बातचीत के दौरान राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा होगी. अयोध्या में आज राम नवमी मनाई जाएगी. दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में SIR के तहत दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट के 27-28 मार्च तक प्रकाशित होने की संभावना है. चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. 26 और 27 मार्च को विदेश मंत्री फ्रांस में एबे डेस-वॉक्स-डे-सेर्ने की यात्रा करेंगे, जहां वह साझेदार देशों के साथ जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक से इतर अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
