आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग

प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे. शनिवार सुबह पीएम मोदी वाराणसी से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन भी होगा. कई अन्य विकास परियोजनाओं के काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसमें रोपवे प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शामिल हैं. देश-दुनिया से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version