आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक तेल टैंकर में लगी आग

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं. आज वो मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली आकर मैक्रों भारत मंडपम का दौरा करेंगे. 19 फरवरी को वो एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मायापुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वो इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे. उनका यह दौरा मुख्य रूप से धार्मिक ही होगा, इसमें कोई राजनीतिक कार्यक्रम शामिल नहीं है. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू होगी. परीक्षा के लिए कुल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें कक्षा 10 के 27,61,696 और कक्षा 12 के 25,76,082 छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम में बदलाव होने की संभावना है. सुबह से बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version