
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा में इंडियन कोस्ट गार्ड के दो प्रदूषण नियंत्रण जहाजों में से पहले जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का शुभारंभ करेंगे. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आज न्यूयॉर्क कोर्ट में पेशी हो सकती है. फिलहाल उन्हें ब्रुकलिन के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. वेनेजुएला के मामले पर आज यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक होगी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसको लेकर आपात बैठक बुलाई है. कोलंबिया के अनुरोध पर यह इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है. सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा. कांग्रेस वीबी- जी राम जी कानून के खिलाफ रांची में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी. गुरु गोबिंद सिंह जयंती पांच जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ साथ घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट है. IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…