
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. 10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू. आज चुनाव आयोग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का आज विस्तार होगा. 35 विधायक मंत्री बनेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज प्रमुख कार्यक्रम तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में आयोजित एक धन्यवाद जन-संवाद सभा को संबोधित करेंगे. डीके शिवकुमार आज नई कैबिनेट के गठन को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक करेंगे. संसद की शिक्षा मंत्रालय से संबंधित मामलों की संसदीय समिति की बैठक 1 जून और 2 जून को होगी. आज NEET पेपर लीक मामलें में उच्च शिक्षा के सचिव, सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय, डीजी NTA और यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…