आज की ताजा खबर LIVE: नाइजीरिया में आतंकी हमला, 10 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मौत

रामनवमी का पर्व आज भी कुछ जगहों पर मनाया जाएगा. नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी. अयोध्या में रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. रामनवमी का यह पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यूपी सरकार ने 26 के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 26 मार्च को वेस्ट एशिया के लिए कुल 32 उड़ानें चलाएंगी. विश्व व्यापार संगठन का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कैमरून की अध्यक्षता में 26-29 मार्च 2026 तक याउंडे में आयोजित किया जाएगा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह आज अयोध्या जाएंगे. यहां वह राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version