आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ‘साहिबजादों’ की शहादत की याद में मनाया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. रेल किराए में आज से वृद्धि होगी. मंत्रालय ने 21 दिसंबर को इसकी घोषणा की थी. पीएम मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजी. प्रतिनिधिमंडल आज अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर पेश करेगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version