आज की ताजा खबर LIVE: पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा ‘माई भारत’ अभियान के जरिए पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसी सिलसिले में, बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज से 30 जून तक पहला कैंप आयोजित किया जाएगा. तमिलनाडु सरकार का आज मुख्य कार्यक्रम राज्य विधानसभा सत्र की कार्यवाही (State Assembly Session) का आयोजन है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह सत्र सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. दिल्ली नगर निगम आज यमुना बाजार इलाके में बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी की रस्म आज वाराणसी के एक फाइव-स्टार होटल में आयोजित की जाएगी. देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version