आज की ताजा खबर LIVE: मिडिल ईस्ट के हालात पर आज राज्यसभा में बोलेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में पश्चिमी एशिया विवाद और भारत की रणनीति के अलग-अलग पहलुओं पर बात करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विश्व टीबी दिवस 2026 पर राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा. दिल्ली कैबिनेट की बैठक आज सुबह 10 बजे होगी. यह बैठक विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में होगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी. रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है. उन्होंने पिछले साल दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया था. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन करेगी. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version