आज की ताजा खबर LIVE: मोदी इजराइल के सच्चे मित्र- इजराइली विपक्षी नेता

पीएम मोदी आज दो दिन के इजराइल दौरे पर जाएंगे. शाम 4.15 बजे तेल अवील पहुंचेंगे. पीएम मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे. भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील की संभावना है. यूपी कांग्रेस आज प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी. प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपें जाएंगे. डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन सौपेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निर्देश जारी किए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 25 फरवरी को पेश किया जाएगा. स्थायी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभाकर शिन्दे इसे पेश करेंगे. राष्ट्रपति मुर्मू नागपुर में ब्रह्मा कुमारी समाज द्वारा आयोजित गोल्डन एरा ऑफ यूनिटी एंड ट्रस्ट प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगीं. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version