आज की ताजा खबर LIVE: यूपी कांग्रेस आज प्रदेश के सभी मंडलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

यूपी कांग्रेस आज प्रदेश के सभी मंडलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें. गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के भुज में सीमा चौकी G-7 का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे. पंजाब कांग्रेस के संगठन को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी. यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित सात जिलों के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया है. पंजाब में आज 8 नगर निगमों बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली के नतीजे घोषित होंगे. इनके अलावा 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के नतीजे भी कर घोषित होंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version