आज की ताजा खबर LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 24 अक्टूबर तक केरल दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चार दिवसीय केरल यात्रा पर जाएंगी. मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी. इसके बाद, 22 अक्टूबर को वे प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है, जिसके आज से जोर पकड़ने का अनुमान है. क्षेत्र में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसके मद्देनजर स्थानीय बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी की गई है. 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. सभी अपडेट्स जानने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version