आज की ताजा खबर LIVE: लखनऊ अग्निकांड में चार अधिकारियों पर एक्शन

आज की ताजा खबर LIVE: लखनऊ अग्निकांड में चार अधिकारियों पर एक्शन

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है. योगी सरकार ने SIT जांच के आदेश दिए हैं. SIT सात दिनों के भीतर सीएम को रिपोर्ट देगी. अग्निकांड को लेकर सीएम के निर्देश के बाद एक्सेन कलेक्शन, FSSO समेत चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अग्निकांड के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे हुए हैं. वे घटनास्थल पर भी गए थे. अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने की अनुमति दे दी है.साथ ही साथ कई और भी राहत दिए हैं. केन्द्रीय गृह अमित शाह आज दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे. कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मानहानि मामले से जुड़ी याचिका पर आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version