महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिए सियसात तेज हो गई है. चुनाव प्रचार के लिए कई दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 10 जनवरी प्रयागराज जाएंगे. वह माघ मेले के आने वाले ‘स्नान पर्व’ की तैयारियों का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री माघ मेले में मौजूद संतों और धार्मिक नेताओं से मिलेंगे.वह रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी जाएंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
