बिहार में आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें 27 नए मंत्री शपथ लेंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस आज किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन करेगी. यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे सहित प्रमुख मार्गों पर होगा, जिसमें इंदौर से मुरैना तक 747 किलोमीटर के क्षेत्र में चक्काजाम की योजना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
