
संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी. लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे. इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. हरियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल होगी. 8 और 9 दिसंबर को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी. महाराष्ट्र में सोमवार से विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी. नेता विपक्ष नहीं होने के लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी हंगामा खड़ा है. सुप्रीम कोर्ट जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें रासुका के तहत उनके पति को हिरासत में लिए जाने को अवैध बताया गया है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांतो 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर रहेंगे. ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेता लंदन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें