भारत 2025 को अलविदा कहकर नए साल में प्रवेश कर गया है. पूरा भारत 2026 के भव्य स्वागत के जश्न में डूब गया है. हर तरफ जश्न ही जश्न है. भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में नए साल का शानदार आगाज किया गया है. न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान में नए साल का स्वागत किया गया है. चीन, साउथ कोरिया, थाईलैंड, म्यांमर में नए साल का जश्न मन रहा है. जापान में घंटियां बजाकर नए साल का स्वागत किया गया. आज से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी पीने की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है. इसको लेकर सियासत बढ़ गई है. मंगलवार को सीएम मोहन यादव ने घायलों से अस्पताल जाकर मुलाकात की थी.
