आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे. आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ईरान-अमेरिका चीन जाएंगे. यहां पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चीनी नेतृत्व से चर्चा करेंगे. आज अंबेडकर जयंती है. यह बाबासाहेब की 135वीं जयंती है. पूरे देश में आज बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा. बैखाखी सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण और पावन त्योहार माना जाता है. ये त्योहार पंजाब और उत्तर भारत में विशेष तौर पर मनाया जाता है. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version