इंजीनियर बेटे ने रिटायर्ड नेवी ऑफिसर पिता और डेंटिस्ट मां की चाकू से गोदकर की हत्या

बेंगलुरु के विग्नान नगर में 11 फरवरी को एक रिटायर्ड नेवी कैप्टन और उनकी डेंटिस्ट पत्नी की कथित तौर पर उनके बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना सुबह 7:30 बजे आदर्श विस्टा अपार्टमेंट में हुई. दोनों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया. डॉक्टर माधवी नायर की शिकायत पर केस दर्ज हुआ. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम बेटी के आने के बाद होगा, मकसद की जांच जारी है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version