नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मेसर्स इंडिगो के जवाबदेह प्रबंधक और सीईओ को 06 दिसंबर 2025 को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार 24 घंटे का विस्तार दिया है. DGCA ने कहा कि यदि इंडिगो नियत समय सीमा के अंदर पूरा और व्यापक जवाब नहीं देती है, तो डीजीसीए बिना और किसी जवाब के मामले को ठीक वैसा ही मानते हुए आगे की कार्रवाई करेगा.
