इस Valentine Day आप भी ले अपनी EX से अनोखा बदला, कॉकरोच के सहारे होगा अपना ये काम

इस  Valentine Day आप भी ले अपनी EX से अनोखा बदला, कॉकरोच के सहारे होगा अपना ये काम

वैलेंटाइन डे का नाम आते ही प्यार, रोमांस और कपल्स की तस्वीरें सामने आ जाती हैं. लेकिन हर साल इस दिन ऐसे लोग भी होते हैं जिनके दिल हाल ही में टूटे होते हैं और जो इस खास दिन को अकेले बिताने वाले होते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला सकती है.

दरअसल, पोलैंड के एक चिड़ियाघर ने टूटे दिल वालों के लिए वैलेंटाइन डे को थोड़ा अलग और मज़ेदार बनाने का तरीका निकाला है. यहां लोग अपने एक्स पार्टनर के नाम पर एक कॉकरोच को गोद ले सकते हैं और फिर उसे मीरकैट जैसे जानवरों को खिलाकर दिल की भड़ास निकाल सकते हैं. यह अनोखा आइडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यह खास पहल पोलैंड के ओरिएंटेरियम ज़ू ने शुरू की थी. पहली बार इस कैंपेन को साल 2023 में लॉन्च किया गया था. उस वक्त ज़ू ने लोगों को यह मौका दिया कि वे मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच, जो आकार में काफी बड़े होते हैं, उन्हें अपने एक्स के नाम पर गोद लें. इसके बाद उसी कॉकरोच को ज़ू में मौजूद मीरकैट को खिलाया जाता है. लोगों को यह कॉन्सेप्ट इतना मज़ेदार लगा कि इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है.

क्या करवाएगा आखिर चिड़ियाघर

जब दुनिया भर में लोग वैलेंटाइन डे पर फूल, चॉकलेट और गिफ्ट्स की प्लानिंग कर रहे होते हैं, उसी समय यह ज़ू उन लोगों के लिए एक अलग तरह का विकल्प लेकर आया है, जो अपने पिछले रिश्ते की यादों से थोड़ी राहत पाना चाहते हैं. खास बात यह है कि यह सिर्फ बदला लेने का तरीका नहीं है, बल्कि इसके जरिए जानवरों की देखभाल के लिए चिड़ियाघर को आर्थिक मदद भी मिलती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैंपेन के तहत अलग-अलग पैकेज उपलब्ध हैं. अगर कोई व्यक्ति करीब 50 ज़्लॉटी, यानी लगभग 1,290 रुपये खर्च करता है, तो वह एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को अपने एक्स के नाम पर गोद ले सकता है. इसके बदले उसे एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि कॉकरोच का नामकरण हो चुका है.

जो लोग अपने रिवेंज को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं, उनके लिए ज़ू ने 150 ज़्लॉटी, यानी लगभग 3,870 रुपये का पैकेज भी रखा है. इस पैकेज में डिजिटल सर्टिफिकेट के साथ-साथ उस कॉकरोच के अंतिम सफर की फोटो भी शामिल होती है, जब उसे मीरकैट को खिलाया जाता है. यह विकल्प खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो इस अनुभव को यादगार बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बाज के सामने अचानक आई लोमड़ी, फिर दिखा ऐसा सीनजिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद

वहीं, सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट VIP पैकेज को लेकर है. इस पैकेज की कीमत करीब 300 ज़्लॉटी, यानी लगभग 7,740 रुपये है. इसमें ज़ू की निगरानी में व्यक्ति खुद उस कॉकरोच को मीरकैट को खिला सकता है. जाहिर है, यह पैकेज उन्हीं लोगों के लिए है जो अपने ब्रेकअप के बाद वैलेंटाइन डे को बिल्कुल अलग अंदाज़ में मनाना चाहते हैं.

यह ट्रेंड सिर्फ पोलैंड तक सीमित नहीं है. अमेरिका का मशहूर ब्रॉन्क्स ज़ू भी वैलेंटाइन डे पर इसी तरह की पेशकश करता है. वहां भी लोग अपने खास व्यक्ति या फिर अपने एक्स के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का नाम रख सकते हैं. ब्रॉन्क्स ज़ू ने इस पहल को मज़ाकिया अंदाज़ में प्रमोट करते हुए कहा कि नर कॉकरोच अपने साथी के लिए आपस में लड़ते हैं और जो जीतता है, वही दिल जीत लेता है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit