लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत रोक दी थी और होर्मुज को लेकर सख्त रुख दिखाया था. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी पहल के बाद इजरायल और हिज्बुल्लाह दोनों ने गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है और बेरूत की ओर बढ़ रही इजरायली सेना को भी वापस बुला लिया गया है.