ईरान के लारीजानी ने ट्रंप से पछा ऐसा सवाल, जिसका जवाब देने से बच रहे ट्रंप

ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने युद्ध के पांचवे दिन ट्रंप को घेरा है. उन्होंने ट्रंप से वो सवाल कर दिया, जिसको लेकर अमेरिकी विपक्ष उनको घेरता रहा है. एक्स पर लारीजानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइली लीडरशिप की कड़ी आलोचना की, साथ ही लारीजानी ने बताया कि ट्रंप, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बचकानी हरकतों की वजह से अमेरिकी लोगों को ईरान के साथ कायरतापूर्ण युद्ध में घसीट रहे हैं.

उन्होंने चेतावनी दी कि हाल के दिनों में 500 से ज़्यादा US सैनिकों के मारे जाने की खबर है, इसलिए वॉशिंगटन को US और इजराइली हितों के बीच अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से सोचना चाहिए, और कहा कि कहानी जारी है. यानी उन्होंने ट्रांप प्रशासन से पूछ लिया क्या अब अमेरिका पहले आता या इजराइल. बता दें अमेरिका ने मध्य पूर्व के दूसरे देशों से अपने एयर डिफेंस इजराइल में शिफ्ट करने शुरू कर दिए हैं.

खामेनेई की शहादत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी अली लारीजानी

अली लारीजानी ने कहा कि सैयद अली खामेनेई की शहादत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी इलाके और दुनिया के नेताओं के नाम एक अरबी बयान जारी किया, जिसमें डिप्लोमेसी के ज़रिए युद्ध से बचने की ईरान की कोशिशों पर ज़ोर दिया गया.

हमने लड़ाई रोकनी चाही- ईरान राष्ट्रपति

मबमूद पेजेश्कियान ने युद्ध के बीत एक्स पर कहा, “हमने लड़ाई रोकने के लिए आपके साथ और डिप्लोमैटिक तरीकों से काम करने की कोशिश की, लेकिन US-इज़राइली मिलिट्री हमले के कारण हमारे पास खुद को बचाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा,”

पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों की आज़ादी का सम्मान करने पर ज़ोर दिया और स्थिरता और सुरक्षा पक्का करने के लिए मिलकर इलाके में कोशिश करने की अपील की.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version