‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया फोन कॉल चर्चा में दिग्गज अरबपति एलन मस्क ने भी हिस्सा लिया था. एलन मस्क किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं, ऐसे में दो देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत में उनकी मौजूदगी के दावे से सियासी हलचल बढ़ गई है.