अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि ईरान ने उन्हें एक खास गिफ्ट भेजा है. उन्होंने साफ किया कि यह कोई परमाणु हथियार नहीं है, बल्कि तेल और गैस से जुड़ा है. हालांकि अभी तक इसको लेकर ईरान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.