ईरान पर हमले कर एपस्टीन स्कैंडल से ध्यान भटका रहे ट्रंप, MP मैसी ने लगाया आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर हमले को लेकर उसका अमेरिका और क्षेत्र के लिए खतरा बता रहे हैं. वहीं ईरान पर हमले को लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं. एक रिपब्लिकन सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे देश को ईरान के साथ झगड़े में उलझाकर एपस्टीन स्कैंडल से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

रिप्रेजेंटेटिव थॉमस मैसी का यह कमेंट अमेरिका जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) की ओर से दिवंगत पीडोफाइल जेफरी एपस्टीन पर लाखों पेज की फाइलें जारी करने के बाद आया है. इन डॉक्यूमेंट्स में ट्रंप का 5 हजार से ज़्यादा बार जिक्र है. थॉमस मैसी ने रविवार को अपने एक्स पर कहा, “दुनिया के दूसरी तरफ किसी देश पर बमबारी करने से एपस्टीन फाइलें खत्म नहीं होंगी.”

थॉमस मैसी ने एक दूसरे पोस्ट में ईरान पर US-इजराइली हमलों को कांग्रेस द्वारा बिना इजाजत के हुआ हमला बताया और इस युद्ध का विरोध किया. थॉमस ने आगे कहा, “यह ‘अमेरिका फर्स्ट’ नहीं है.”

एपस्टीन फाइल में ट्रंप का नाम

एपस्टीन के साथ अपने रिश्तों को लेकर ट्रंप की लंबे समय से आलोचना करने वाले मैसी उन कई सांसदों में से एक हैं जिन्होंने ट्रंप पर स्कैंडल से ध्यान भटकाने के लिए विदेशी संकटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

मैसी और डेमोक्रेटिक कांग्रेसी रो खन्ना ने एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट को को-स्पॉन्सर किया, जिसके तहत DOJ को दोषी सेक्स अपराधी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स जारी करने थे. सांसदों और अपने सपोर्टर्स के दबाव के बाद ट्रंप ने नवंबर में इस बिल पर साइन करके इसे कानून बना दिया.

एपस्टीन फाइल पर लगातार हमलावर मैसी और खन्ना

पिछले महीने, मैसी और खन्ना ने पब्लिकली छह लोगों की पहचान की जिनके नाम फाइलों के आखिरी हिस्से में हटा दिए गए थे. खन्ना ने सवाल किया कि रिलीज में दखल क्यों दिया गया. उन्होंने कांग्रेस में कहा, “सोचिए, वे उन तीन मिलियन फाइलों में कितने लोगों को छिपा रहे हैं.” इस अमेरिका के डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने इन दावों पर आपत्ति जताई, सांसदों पर दिखावा करने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि DOJ के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

एपस्टीन फाइल पर ट्रंप से हुए मैसी के रिश्ते खराब

मैसी के इस रुख ने ट्रंप के साथ उनके रिश्तों को खराब कर दिया है. जनवरी में एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में, ट्रंप ने उन्हें कमज़ोर और बेचारा, थर्ड-रेट कांग्रेसी कहा था और केंटकी के 4th कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में उनके प्राइमरी चैलेंजर, एड गैलरेन का समर्थन किया. बता दें, आज तक, जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन फाइलों में बताए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोपों की घोषणा नहीं की है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version