उदयपुर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल लागू! मुंबई-Delhi की उड़ानें जारी, लेकिन इन शहरों से कनेक्टिविटी बंद

Udaipur Airport Summer Schedule 2026: महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू होने के साथ ही उड़ानों में बदलाव देखने को मिला है. नए शेड्यूल के अनुसार मुंबई के लिए 6 और दिल्ली के लिए 4 नियमित उड़ानें जारी रहेंगी, जिससे यात्रियों को प्रमुख महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. हालांकि, इंदौर और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें बंद कर दी गई हैं, जिससे इन शहरों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस बदलाव का असर खासतौर पर व्यापार और पर्यटन से जुड़े लोगों पर पड़ेगा. एयरलाइंस ने मांग और ऑपरेशनल कारणों के चलते यह निर्णय लिया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version