अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक चुनावी रैली में घुसपैठ रोकने और अवैध प्रवासियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने का वादा किया. अमित शाह ने कहा कि भाजपा बहुमत से चुनाव जीतेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर करीब 91 प्रतिशत वोटिंग हुई. दूसरे चरण की अगली वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है.