एकांत जंगल में बैठा था प्रेमी जोड़ा, तभी दोनों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, फिर जो हुआ…

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है. कदिरी मंडल के बत्तलपल्ली थंडा वन क्षेत्र में कुछ समय साथ बिताने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े पर अचानक टूटा हुआ बिजली का तार गिर गया. इस हादसे में युवक करंट की चपेट में आकर बेहद गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि युवती को भी चोटें आई हैं. घटना के बाद जंगल में अचानक मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के मुताबिक, ओबुलादेवराचेरुवु मंडल के मिट्टापल्ली गांव का रहने वाला फयाज पेशे से एक ऑटो चालक है. उसका नल्लामाडा की रहने वाली मल्लेश्वरी नाम की युवती के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलने और एकांत में समय बिताने के मकसद से ऑटो लेकर कदिरी मंडल के बट्टालापल्ली थंडा स्थित जंगल के इलाके में गए थे.

बातचीत के दौरान गिरा बिजली का तार

जंगल के सुनसान इलाके में जब दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गया. बिजली के तेज झटके से फयाज बुरी तरह झुलस गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. पास बैठी मल्लेश्वरी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट से झटका, थानों का प्रभार छीना और अब दर्ज हुई FIR कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के अर्श से फर्श तक की कहानी

चरवाहों की सतर्कता से बची जान

हादसे के तुरंत बाद जंगल में खौफनाक चीख-पुकार मच गई. उस समय आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने जब मदद की गुहार सुनी, तो वे तुरंत मौके की ओर दौड़े. वहां का नजारा देखकर चरवाहे सन्न रह गए और उन्होंने बिना देर किए स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी.

बेंगलुरु और अनंतपुर अस्पताल में इलाज जारी

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फयाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर कर दिया है. मामूली रूप से घायल मल्लेश्वरी का अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि बिजली का तार किन परिस्थितियों में टूटा और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version