15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराया. प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. उन्होंने कहा कि विकेट आसान नहीं थी, लेकिन 160-170 रन का लक्ष्य दिमाग में था. अपने ऑफ-साइड खेल पर मेहनत का फायदा मिला. ईशान ने मुकाबले को खास बताया. उन्होंने बुमराह और हार्दिक की गेंदबाजी की तारीफ की, जिसने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.
