कश्मीर के शोपियां में सांसें रोक देने वाली जंग, आसमान छूते पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ देख उड़े लोगों के होश

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पेड़ की चोटी पर बैठे देखा. तेंदुए की मौजूदगी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों के बीच डर और उत्सुकता का मिला-जुला माहौल देखने को मिला. स्थानीय पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी. सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम ट्रेक्विलाइजर गन और रेस्क्यू गियर के साथ मौके पर पहुंची. विशेषज्ञ टीम ने काफी देर की मशक्कत के बाद तेंदुए को सफलतापूर्वक बेहोश किया. इसके बाद उसे पेड़ से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान न तो तेंदुए को कोई चोट आई और न ही किसी ग्रामीण या कर्मचारी को नुकसान पहुंचा.
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit