काला रविवार: सीमांचल में सड़क हादसों में बुझ गए कई परिवारों के चिराग, 6 लोगों की मौत

काला रविवार: सीमांचल में सड़क हादसों में बुझ गए कई परिवारों के चिराग, 6 लोगों की मौत

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-57 पर पलासी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे. इसी दौरान पलासी मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार शाह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर धक्का मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है. मृतकों की पहचान सुपौल जिला निवासी के रूप में हुई है. जिसमें मो. अरबाज पुत्र मो रुस्तम रेलवे स्टेशन रोड राघोपुर वार्ड संख्या 17, समीर पुत्र अयूब निवासी राघोपुर वार्ड संख्या 12 एवं अशरफ पुत्र उस्मान गणपतगंज शामिल हैं. सभी आरवन बाइक से जोगबनी से वापस आ रहे थे.

किशनगंन में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के डुमरिया-जियापोखर मुख्य पथ पर रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 8:00 बजे का है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जियापोखर की ओर जा रहे थे, तभी डुमरिया-जियापोखर पथ पर वे डुमरिया हाट के समीप दुर्घटना का शिकार हो गए.

दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

चोट इतनी गंभीर थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक गंदर्भडांगा थाना क्षेत्र के आठगाछी गांव के रहने वाले थे. मृतकों में एक शाहनवाज आलम पिता- सुर मोहम्मद तो दूसरा फैसल आलम, पिता- ताजोद्दीन के रूप में पहचान की गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष अंकित सिंह, एएसआई अंगद प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया.

हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौत

वहीं दूसरी ओर ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद ठाकुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है.

पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर

स्थानीय के मुताबिक मृतक स्कूटी चालक पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव का निवासी है. मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायलों में राहुल और मुकेश शामिल है. जो कि ठाकुरगंज किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया. एक ग्रामीण ने बताया कि स्कूटी की गति काफी तेज थी, इसी दौरान एक ई-रिक्शा से ओवर टेक करने के दौरान दूसरी तरह से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसकी वजह से युवक हादसे के शिकार हो गए. वहीं ई रिक्शा भी पलट गई. हालांकि राहत की बात रही कि ई रिक्शा में सवारी नहीं थी.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit