कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का एक और गोल्ड, शर्मीला धनखड़ ने रचा इतिहास

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स से बड़ी खुशखबरी आई है. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉट पुट F57 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. इस जीत के साथ भारत के खाते में अब तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर समेत कुल 10 पदक हो गए हैं. हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली शर्मिला ने 9.81 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. पोलियो और मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और अब एशियन गेम्स व ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version