भाजपा ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीधाम, सुरेंद्रनगर, मेहसाणा, आणंद, नडियाड, नवसारी और वापी के नगर निगमों में भी जीत हासिल की. अहमदाबाद में भाजपा ने कुल 192 में से 160 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 32 सीटें मिलीं. पिछली बार सात सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम इस बार खाता खोलने में भी नाकाम रही.